ताजपुर: कल 22 जून को होगा ताजपुर थाना का घेराव एक महीने बाद भी नहीं सुलझी संजीव साहनी की हत्या की गुत्थी
एक महीना बीत जाने के बाद भी ताजपुर थाना क्षेत्र में हुए संजीव साहनी की हत्या के बाबत गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। विधवा के द्वारा बार-बार पुलिस से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने से भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा 22 जून को ताजपुर थाना का घेराव करने की बात कही गई है।