मोदीनगर: मोदीनगर में पैसा डबल करने का लालच देकर 10 महिलाओं के साथ हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
रविवार को मोदीनगर क्षेत्र से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर उसे कम समय में डबल करने का लालच देकर दस महिलाओं से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।