आगरा: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बालूगंज स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं, कई समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य आम जन की सहूलियत के लिए अपने बालूगंज स्थित आवास पर जनता दरबार लगाती है, इसी क्रम में विभिन्न जिलों से आई हुई जनता की कुशल क्षेम जानी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया वहीं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।