आगरा: पवन विहार में आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पत्नी और ससुराली जनों पर लगाए आरोप
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत पवन विहार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी, युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी व ससुराली जनों पर आरोप लगाए हैं, साथ ही पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया है, एसीपी छत्ता ने बताया है की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी, आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है।