आगरा: पवन बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत पवन विहार का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला, घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची, पुलिस ने युवक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।