आगरा: संजय पैलेस की 36 पार्किंग नगर आयुक्त ने की स्थगित, विधायक ने दी जानकारी
थाना हरी पर्वत के संजय पैलेस स्थित पार्किंग में बीते कल पार्किंग ठेकेदार और 1 व्यक्ति के बीच मारपीट का मामला सामने आया था, इसी को लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग आगरा नगर निगम पहुंचे, जहां नगरायुक्त से मुलाकात की, इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे, व्यापारियों का आक्रोश देखते हुए नगरायुक्त ने फिलहाल 36 पार्किंग स्थगित कर दीं है।