नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न छठ घाटों का प्रशासनिक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, असुरक्षित घाटों को किया चिन्हित
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न छठ घाट का प्रशासनिक पदाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया है। सीओ सूरज कुमार थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, बीडीओ राहुल किशोर सहित मुखिया राष्ट्रपति कुमार मुखिया अजय सहनी एवं अन्य लोगों ने छठ घाट का निरीक्षण किया तथा असुरक्षित घाटों को चिन्हित किया। इस दौरान बुढी गंडक नदी में हुए जलस्तर में वृद्धि पर भी चर्चा हुई।