मुर्गिया बिगहा निवासी 24 वर्षीय युवक शैलेश यादव की सड़क दुर्घटना में रविवार रात मौत हो गई। युवक बाईक से रामपुर श्राध्द में शामिल होने जा रहा था। इसी क्रम में महादेवपुर के निकट पुलिया को लेकर सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गया ANMMCH रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।