अलवर: अंबेडकर सर्किल पर वाल्मीकि समाज के युवक पर जानलेवा हमला, रेहड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | May 26, 2025 अलवर के अंबेडकर सर्किल पर एक युवक ने वाल्मीकि समाज के युवक अरुण पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।युवक की पत्नी कोमल ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि वह अंबेडकर सर्किल पर लस्सी की रेहडी लगाती है वहीं पर शुभम नाम का युवक आया और उसकी रेहडी हटाने लगा,उसने मना किया तो उसने उसके पति अरुण पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया