अररिया: अररिया जिले में राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ
Araria, Araria | Jun 1, 2026 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से अररिया जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक बनाना है।