मथुरा: मथुरा में रफ्तार का कहर, ट्रक ने मजदूर को कुचला, खाने का सामान धरा रह गया
मथुरा:रफ्तार का कहर ट्रक ने मजदूर को कुचला धरा रह गया खाने का सामान मथुरा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।