बस्तर: परचनपाल में 1 छत्तीसगढ़ गर्ल्स एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 516 कैडेटस ने लिया प्रशिक्षण
Bastar, Bastar | Jun 29, 2026 1 छत्तीसगढ़ गर्ल्स एनसीसी बटालियन द्वारा परचनपाल में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का 29 जून 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 20 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर में राज्य के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आई 516 गर्ल कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण पूर्ण किया। शिविर के दौरान कैडेट्स को एनसीसी के मूल आदर्शों एवं उद्देश्यों के अनुरू