बरेली: चौकी चौराहे पर जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसियों का अनशन हुआ समाप्त
चौकी चौराहे पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारी का आमरण अनशन हुआ समाप्त। सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया। नवंबर के ही महीने में प्रतिमा लगाने का दिया आश्वासन।