बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।