रविवार को करीब 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम सिलारी में नहर के पास आरोपी करमचंद के पास से 16 क्वार्टर देसी अवैध शराब के जप्त किये जप्त की गई शराब की कीमत 1280 रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।