सोहागपुर: भीषण गर्मी में शहडोल रेलवे स्टेशन पर लाइट बंद होने से यात्री परेशान, वीडियो वायरल
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के रेलवे स्टेशन शहडोल में चंदिया चिरमिरी ट्रेन के समय रेलवे स्टेशन में लाइट बंद होने का वीडियो शुक्रवार को लगभग 5:15 बजे वायरल हुआ है,बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में लाइट बंद होने की वजह से पंखे नहीं चल रहे थे जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन शहडोल में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।