लखनादौन: लखनादौन में आसमानी बादल किसानों को डरा रहे, बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका
लखनादौन विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और घने बादलों से अब किसानों को भय और चिंता सताने लगी है। लखनादौन विकासखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एक लगभग 35 प्रतिशत हिस्से में किसानों की फसल खड़ी हुई देखी जा सकती है। ऐसे में ओलावृष्टि कहीं ना कहीं किसानों को सदमा देने वाली है।