भाजपा के नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक का आयोजन सोमवार दोपहर बाद 3 बजे किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।स्वागत उद्बोधन में नगराध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है।