गम्हरिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर औराही एकपराहा पंचायत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर गम्हरिया प्रखंड की औराही एकपराहा पंचायत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से “एक व्यक्ति, एक पौधा” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।