जानसठ: कस्बा जानसठ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जानसठ कस्बे में देर रात्रि सोमवार लगभग 11:00 के आसपास दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला देखने को मिला, बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई सबसे बड़ा सवाल है कि मौके पर मौजूद पुलिस के ही सामने यह मारपीट काफी देर तक चलती रही, हालांकि पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है