भोरे: बनकटा जागीरदारी गांव में मोटर चलाने के दौरान एक व्यक्ति को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में घर में मोटर चलाने के दौरान एक व्यक्ति को करंट लग गया। जिसकी चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दी। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार मृतक निलेश सिंह बताए गए है।