🚨 सावन माह को लेकर औरैया पुलिस पूरी तरह सतर्क 🚨
औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सावन के पावन माह की जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
एसपी औरैया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। देवकली मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🙏 आप सभी को पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
#AuraiyaPolice #SPAuraiya #AbhishekBharti #Shravan2026 #KanwarYatra DevkaliMandir UPPolice Auraiya DibiyapurTheLegend जानकारी_भरोसे_�