हत्या के मामले में चुनार पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वादी इंदल मौर्या पुत्र स्व. अर्जुन मौर्या निवासी चेरा का पुरा द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली-गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में 18 जनवरी 2026 को लिखित तहरीर दी गई थी।