सोनबरसा: सोनबरसा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित विकास एवं शैक्षणिक माहौल पर हुई चर्चा
सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री नंदीपत जीतु उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक विधायक गायत्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यालय की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा हुई।