मनेर: महिनावा गांव में आई बारातियों व शरातियो के बीच हुए मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग हुए घायल
Maner, Patna | Jul 2, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा गांव में बिहटा के योगीपुर गांव से आई बराती और स्थानीय लोगों के बीच बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद पर मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो लोगों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।