बरियारपुर: श्रम संसाधन कार्यालय द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, बच्चों को दिलाई गई शपथ
बुधवार को 11:00 बजे श्रम संसाधन कार्यालय मुंगेर द्वारा श्रम अधीक्षक मुंगेर सत्य प्रकाश की अगुवाई में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सदर मुंगेर विक्रम कुमार, तथा सैकड़ो की संख्या में बच्चे अभिभावक एवं आईटीआई के शिक्षक ने अपनी सहभागिता प्रदान किया।