हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में आग का तांडव: दर्जनों बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों को लाखों का नुकसान
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीषण आग ने किसानों की साल भर की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख कर दिया। मामला बेलबीघा पंचायत के नावाडीह गांव का है, जहां शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब एक दर्जन बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो