मोहम्मदगंज: 10 सोलर प्लेट चोरी मामले का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
मोहम्मदगंज, पलामू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मदगंज निवासी शंकर राम (25 वर्ष), पिता संजय राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।