पुरोला: मोरी के लिवाड़ी सहित दर्जनों गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर के लिए स्वास्थ्य कर्मी 15 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं
मोरी विकासखंड के लिवाड़ी सहित फिताड़ी,कासला, राला और हरीपुर को जोड़ने वाली सड़क एक माह से बैंचा में बंद है। इस कारण जहां ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन के लिए 15 किलोमीटर की पैदल दूरी नाप रहे हैं। उसके बाद ग्रामीणों का टीकाकरण और दवाईयां वितरित की जा रही हैं।