पुरोला: वन विभाग ने गुंदियाट गांव में कैल और चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान करते 3 वन तस्कर किए गिरफ्तार, बरामद किए 81 स्लीपर
टौंस वन प्रभाग के पुरोला रेंज के गुंदियाट गांव बीट में वन विभाग ने कैल व चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान कर रहे तीन वन तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से 81 स्लीपर बरामद किए गए हैं। मामले में दो वन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, संबंधित रेंज अधिकारी से भी अवैध कटान को लेकर जबाव-तलब किया गया है।