मुरैना नगर: शिवनगर में राजस्व टीम पर महिलाओं का पथराव, कब्जा हटाने की कार्रवाई रुकी, वायरल वीडियो से सनसनी
मुरैना शहर के शिवनगर में राजस्व टीम पर महिलाओं ने आज गुरुवार क़ो पथराव कर कब्जा हटाने की कार्रवाई रोक दी।तहसीलदार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने पत्थर फेंके,जिससे टीम सहम गई और कार्रवाही स्थगित कर वापस लौट गई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आज रात से वायरल हो रहा है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।