चंदिया: नरवार: खेरमाता मंदिर में चिलचिलाती धूप में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने चढ़ाया अटमाइन भोग व बोये जवारे
Chandia, Umaria | Apr 29, 2026 उमरिया जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम नरवार में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्राम देवी खेरमाता मंदिर में अष्टमी तिथि के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु चिलचिलाती धूप और लगभग 44 डिग्री तापमान के बीच अपनी अटूट श्रद्धा के साथ मंदिर पहुंचे।भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए दंडवत (लेटते) हुए पहुंचे