मुरैना नगर: अजेड़ा गांव में खेत पर भूसा निकालते समय किसान को सांप ने डसा,मुरैना जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मुरैना जिले की अम्बाह तहसील स्थित अजेड़ा गांव में आज दोपहर 60 वर्षीय किसान सुरेश ओझा खेत पर बने कूप से भूसा निकाल रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। परिजन पहले अम्बाह अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी शव को शवगृह ले गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर असमंजस में रहे।