जसराना: हाईवे रीजेंसी पर हुई टूंडला प्रेस क्लब की बैठक, राधेश्याम चौहान बने अध्यक्ष
टूंडला प्रेस क्लब की बैठक फिरोजाबाद रोड स्थित हाईवे रीजेंसी पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से राधेश्याम चौहान को अध्यक्ष, अरुण रावत को महासचिव, राष्ट्रदीप जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में हेमंत उपाध्याय, पुनीत रावत, सीपी रावत, रामपाल सिंह, हितेंद्र यादव, जावेद अली, संजय पचौरी, अनिल शर्मा, गिरधारी लाल, गुलाब सिंह, आशीष पचौरी, जितेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।