बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल, एक पैर कटा
मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि सहरसा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के क्रम में युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया। घायल की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मियांचक गां