जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को 5:30 जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार चयन, आयुष्मान भारत व NHM फंड के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।