सीतापुर: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने 14 छात्र-छात्राओं को वितरित की शिक्षण किट
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद 14 छात्र छात्राओं को शिक्षण किट वितरण की गई है। इसी दौरान प्रभारी मंत्री के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया है। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे थे।