टिकारी: खैरा के बधार से एक ही रात छह किसान की सबमर्सिबल मोटर व स्टार हुआ चोरी, क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल
Tikari, Gaya | Jun 25, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के खैरा स्थित बधार से एक ही रात 6 किसानों के सबमर्सिबल मोटर सहित अन्य उपकरण की चोरी कर ली गई। वहीं सेक्शन पाइप सहित जरूरी और कीमती सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी स्थानीय किसानों को तब हुई जब अपने खेत पर गुरुवार सुबह पहुंचे। सभी किसानों के द्वारा स्थानीय थाना में दूरभाष के माध्यम से चोरी की घटना की जानकारी दी गई।