होशंगाबाद नगर: कोठीबाजार के स्कूल में फेयरवेल के दौरान, सड़क पर चलती कार में हुड़दंग करते दिखे बच्चे
शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे नर्मदापुरम के कोठी बाजार स्थित स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी जिसमें स्कूली बच्चे सड़क पर नियमों को ताक में रखकर सड़क पर हुड़दंग करते हुए कार में दिखाई दिए। स्कूल के बच्चे चलती हुई कार के बाहर दरवाजों से बाहर लटककर मोबाइल से सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए स्थानीय राहगीरों ने पूरे घटना क्रम का वीडियो मोबाइल में कैद किया।