देहरादून: 38वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर रायपुर रोड स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 38वे दीक्षांत समारोह के अवसर पर देशभर के 39 क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित किया गया। वहीं देहरादून के इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में भी दीक्षांत समारोह हुआ जिसमें दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल शामिल हुई। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।