धमतरी: कलेक्टर बंगला के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री रोड कलेक्टर बंगला के पास आज रविवार को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कैलाशपति नगर निवासी भोला सारथी और बलवंत साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल में सवार को भी चोट आई है। वही दो घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।