महोली: नेरी में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति बिजली के तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी
Maholi, Sitapur | May 11, 2026 जनपद के रामकोट इलाके के नेरी गांव में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति अचानक पेड़ में निकले हुए हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से जख्मी होने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है।