गाण्डेय: आम लोगों को राजस्व सेवाओं का लाभ उनके गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांडेय के जामजोरी में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 13, 2026
आम लोगों को राजस्व सेवाओं का लाभ उनके गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह 10 बजे गांडेय प्रखंड की जामजोरी पंचायत में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण करने अंचलाधिकारी मोहम्मद हुसैन पहुंचे और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।