तरैया: ननंपुर में बोलेरो व बस की टक्कर में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Taraiya, Saran | Apr 9, 2026 थानाक्षेत्र के ननंपुर में हुई बोलेरो व बस की दुर्घटना मामले में पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते गुरुवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि चार लोगों की गंभीर स्थिति में ईलाज जारी है। इस मामले में प्राथमिकी के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।