बारां: लिसाडिया गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ धारदार हथियारों से मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jul 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के लिसाडिया गांव में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे करीब आपसी जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ धारदार हथियारों से मारपीट की घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाने की हेड कांस्टेबल मीनाक्षी राजावत ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते अरविंद मीणा पुत्र ईश्वर लाल मीणा के साथ मारपीट की है घायल के पर्चे बयान लिए गए हैं।