पहसारा में जारी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को समापन किया गया। इससे पूर्व सुश्री वैदेही शरण महाराज ने भक्तों को भागवत को जीवन में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भक्त 7 दिनों तक कथा श्रवण करते हैं उनका सारा दुख दूर हो जाता है। उन्होंने आसपास के भक्त जनों को भागवत कथा से प्राप्त ज्ञान पर अमल की अपील किया।