समसा पंचायत के करैंटांर में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया।इसका उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी प्रदान संस्था के शिवचंद्र कुमार एवं भाजपा नेत्री रानी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने एवं पशु के उचित देखभाल की विस्तृत जानकारी दी गई।