सदर बाज़ार: बाड़ा हिंदू राव पुलिस ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार, पहले से चार आपराधिक मामलों में शामिल, लूटा गया मोबाइल बरामद
डीसीपी राजा बांठिया ने 18 नवंबर की शाम 6:30 बजे मीडिया को बताया कि पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय राजकुमार के तौर पर हुई है उसके पास से लूट गया मोबाइल भी बरामद हुआ है जांच में पता चला कि वह पहले से भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है