सदर बाज़ार: मोरी गेट गोल चक्कर से कश्मीरी गेट पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 10 मोबाइल, चाकू और स्कूटी बरामद
डीसीपी राजा बांठिया ने 22 अक्टूबर को बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान बल्लीमारन चांदनी चौक निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद कासिम के तौर पर हुई है उसके पास से चाकू के अलावा चोरी के 10 मोबाइल भी बरामद हुए हैं वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी पुलिस ने जब्त किया है उसके गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन मामले भी सुलझाने का दावा किया है