रावतसर: रावतसर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
रावतसर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है व एक चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने हनुमान कुम्हार निवासी चक 4 आर डब्ल्यू एम रावतसर को गिरफ्तार किया है व चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की है आरोपी द्वारा क्षेत्र में 12 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है पुलिस अनुसंधान अभी जारी है